Heat-Wave

बिहार सहित देश भर में गर्मी बढ़ती जा रही है। राजस्थान, एमपी, दिल्ली, सहित बिहार में लू वाली हवाएं तेज हो गयी है। दक्षिण बिहार और उत्तर बिहार के इलाके में प्रचंड गर्मी की स्थिति रह रही है। दिनभर चल रही लू से लोग काफी परेशान हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पछुआ हवाओं की गति 15 से 20 किमी प्रतिघंटे रही।

मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया, सोमवार को पटना सहित 6 जिलों में हीट वेव की स्थिति बानी रहेगी। बीते दिन सूबे में सबसे गर्म रोहतास का डेहरी ऑन सोन रहा, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री पर पहुंचा था। सोमवार, 18 अप्रैल को हीट वेव की स्थिति दर्ज की गयी। वहीं, गया के तापमान में भी आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई।

रोहतास के बाद औरंगाबाद राज्य का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जिन जिलों में सोमवार को हीट वेव की स्थिति रही, उनमें पटना के साथ साथ पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा शामिल हैं। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री रहा।

इसी के साथ मौसम विभाग ने उत्तर बिहार में सुपौल, अररिया, कटिहार, किशनगंज और पूर्णिया के लिए 19 अप्रैल को गरज के साथ बारिश के आसार की संभावना जताई है। वहीं, 20 और 21 अप्रैल को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया और भागलपुर में मेघ गर्जन व बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग की ओर से इन तीन दिनों के लिये येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *