girl

बिहार के छपरा जिले की एक लड़की गुड़िया ने लड़की से लड़का बन गई हैं। उन्होंने अपना नाम रुद्राक्ष रख लिया है। जिले के मढौरा प्रखंड के बहुआरा पट्टी गांव के ठाकुरबाड़ी टोले की गुड़िया कुमारी ने अपना जेंडर बदलवा लिया है। अब वे अपने जीवन में सुकून का अहसास कर रही हैं।

गुड़िया ने अब नए जीवन की शुरुआत नए नाम ‘रुद्राक्ष’ से की है। जो उसे 28 वर्षो तक गुड़िया समझ रहे थे अब वही लोग उसे 29 वें साल रुद्राक्ष के नाम से जान रहे हैं। गुड़िया का जन्म बहुआरा पट्टी में हुआ था। बचपन से ही उनके शौक लड़कों जैसे थे। लड़कों के साथ पढ़ने जाना, व्यवहार करना, हेयरस्टाइल रखना, खेलना, कपड़े पहनना आदि उसकी दिनचर्या में शामिल थे। उसे लड़कियों के नाम से नफरत थी। परिजनों में अगर कोई उसे बेटा कहकर बुलाता तो उसे अच्छा लगता था। जेपीएम से स्नातक करने के बाद वह फिलहाल हरियाणा से बी फार्मा की पढ़ाई कर रही है।

गुड़िया परिवार में सबसे बड़ी थी, उसके शादी की चर्चा होने लगी तो गुड़िया घबराने लगी, क्योंकि उसे ना तो औरतों की तरह रहना पसंद था और ना उनके लिबास। और वह बार बार परिजनों से शादी के लिये इनकार करती रहती, बाद में उसने परिजनों को बताया कि वो लड़का बनना चाहती है। गुड़िया की ये बात सुनते ही घरवालों के होश उड़ गए। लेकिन आखिर में बड़ी संतान के जिद्द के आगे परिजनों को झुकना पड़ा। तकरीबन एक साल तक दिल्ली में उपचार के बाद दिसम्बर में ऑपरेशन के माध्यम से लिंग चेंज हुआ। गुड़िया ने बताया कि अब वह चाहे तो लड़के की तरह शादी भी कर सकती है, लेकिन तब जब रुद्राक्ष की पसंद की लडकी ने भी लिंग न बदलवाया हो।

Join Telegram

Join Whatsapp