patna-crime

शुक्रवार को एक युवती मौर्यलोक कॉम्पलेक्स में बेहोशी की हालत में मिली। उसके पैर पर ब्लेड से काटकर आई हेट यू लिखा था, जबकि हाथ पर खरोंच का निशान है। युवती को घायल अवस्था में ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

युवती के होश आने पर उसने खुद को गया जिले की निवासी बताया। युवती ने बताया कि वह बीते गुरुवार की शाम अपने घर से डालमियानगर बाजार की ओर निकली थी। तभी आनंद यादव नाम का युवक अपने अन्य साथियों के साथ वहां आकर उसे परेशान करने लगा। वह पटना कैसे पहुंची, यह उसे याद नहीं है।

युवती का कहना है कि वह कोचिंग में काम करती है। उसी जगह आनंद भी काम करता था। वह अक्सर उसे परेशान करता था। युवती के गायब होने की लिखित सूचना उसके परिजनों ने गया कोतवाली थाने में दी थी। परिजन उसे अपने साथ गया ले गये हैं। उन्होंने घटना के पीछे आनंद के हाथ होने का शक जताया है। पुलिस का कहना है कि छानबीन पूरी होने के बाद यह मामला स्पष्ट होगा।

Join Telegram

Join Whatsapp