Sharvni-Festival

सावन महीने में राजधानी पटना के बंदर बगीचा स्थित यो चाइना (Yo China) में ‘प्रथम भूमिहार महिला’ समाज के द्वारा श्रावणी महोत्सव ‘रिमझिम बरसे सावन’ सह ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ भी मनाया गया। जिसमें भूमिहार समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर मेंहदी, संगीत, नृत्य और सावन क्वीन जैसी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जहां मस्ती और उमंग से सराबोर का समां देखने को मिला। साथ ही समाज की महिलाओं ने देश की आजादी को भी सेलिब्रेट किया और आजादी के अमृत महोत्सव थीम को यादगार बनाया।

इससे पहले श्रावणी महोत्सव में सावन क्वीन प्रतियोगिता की विजेता रूपा वात्स्यायन बनी। यानी रूपा वात्स्यायन सावन क्वीन बनीं, जबकि बेस्ट मेंहदी का अवार्ड काव्या और कविता को मिला। इस दौरान बीच – बीच में क्विज प्रतियोगिता के तहत प्रश्न – उत्तर का दौर भी चलता रहा है। वहीं झूला गीत और सावन गीत ने समां ही बांध दिया। जबकि अन्य गीतों और नृत्यों से कार्यक्रम को सभी ने भव्य बना दिया। मौके पर उपस्थित महिलाएं हरे रंग के परिधान में सोलह श्रृंगार कर शामिल हुई।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रथम भूमिहार महिला समाज की फाउंडर मुक्ता, उषा, दिव्या, अनामिका, नीरू, ममता, नीरा, रिनिता के साथ शहर की अन्य गणमान्य महिलाएं शामिल हुईं और श्रावणी महोत्सव का खूब लुत्फ उठाया।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *