aditi

NIT पटना की छात्रा ने बिहार को एक गर्व का क्षण दिया है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में एनआईटी पटना की एक छात्रा अदिति (Aditi) को फेसबुक (Facebook) कंपनी ने 1.6 करोड़ रुपए का ऑफर दिया है। अदिति, इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन की फाइनल इयर छात्रा की छात्रा हैं। उनका प्लेसमेंट फेसबुक में हुआ है और वह फ्रंट एंड इंजीनियर के पद पर काम करेंगी।

इस पैकेज के साथ ही अदिति ने पिछले पांच सालों के रिकॉर्ड को दिया है। यह अब तक का सबसे बड़ा पैकेज है। इससे पहले 50 से 60 लाख रुपए ही अधिकतम पैकेज ऑफर किए गए हैं। फेसबुक की तरफ से अदिति को जनवरी में ही ऑफर लेटर मिल गया था, लेकिन उन्होंने अभी कॉलेज को इसकी जानकारी दी है। बता दें की अदिति जमशेदपुर की रहने वाली हैं। उनके पिता टाटा स्टील में काम करते हैं और मां एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं।

Join Telegram

Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *