Bihar Tourism Tour Package

बिहार में नीतीश कुमार की सरकार है, जिन्होंने बिहार को दुनियाभर में पहचान दिलाने के लिए काफी काम किये हैं और कर भी रहे हैं। बात शिक्षा के क्षेत्र की करें या इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की या उद्योग या फिर बात करें पर्यटन के क्षेत्र की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को देश के बड़े राज्यों की तरह विकसित करने के लिए हर मुमकिन प्रयतन कर रहे हैं। इसी कर्म में बीते दिनों बिहार में पर्यटकों की बढ़ोतरी के लिए राजगीर जू सफारी को शुरू किया गया जिसका उद्घाटन खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया।

देश में कोरोना की सक्रियता दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है इसी को देखते हुए देश भर के स्कूल कॉलेज धार्मिक स्थल सहित पर्यटक स्थल भी खोले जा रहे हैं। और पर्यटकों की भीड़ से पर्यटन स्थल एक बार फिर से गुलज़ार होने लगे हैं। इसी को देखते हुए राज्य पर्यटन विभाग टूर पैकेज लेन वाली है। जिसके तहत आपको कई आकर्षक ऑफर दिए जायेंगे।

बिहार पर्यटन विभाग की तरफ से मिलने वाले इस टूर पैकेज के तहत आपको कई आकर्षक ऑफर दिए जायेंगे। खुद को अपडेट करते हुए बिहार राज्य पर्यटन निगम पटना वासियों को प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थल पर घुमाने के लिए काम कर रहा है। आने वाले इस टूर पैकेज के तहत राजगीर जू सफारी को जोड़ते हुए नया टूर पैकेज तैयार किया जा रहा है।

पटना से राजगीर जू सफारी, नालंदा और पावापुरी के लिए नया टूर पैकेज बहुत जल्द सामने आने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रति व्यक्ति 1000 रुपए से 10 हजार रुपए तक शुल्क हो सकता है। टूर पैकेज को लेकर पदाधिकारी स्तर पर अभी मंथन ही चल रहा है। इस पैकेज के अंदर पर्यटकों को कई तरह की सुविधा दी जाएगी। विभाग द्वारा पर्यटकों के लिए यह टूर पैकेज 10 मार्च तक जारी करने की तैयारी चल रही है।

विभाग के द्वारा अगर प्रति व्यक्ति 1000 रुपए चार्ज होगा तो उसमें सिर्फ भाड़ा शामिल होगा। टूर पैकेज में पर्यटकों को क्या सुविधा मिलेगी, इसी जानकारी चार्ट में रहेगी। इसमें पैकेज के हिसाब से पर्यटकों के लिए खाना, रहना, नाश्ता, कॉफी, न्यूज पेपर, पानी बोतल आदि शामिल होगा। इनोवा, स्कॉर्पियो, ट्रेवलर जैसी गाड़ियों के अलावा पर्यटकों की पसंद की कार भी शामिल हो सकती है।

बता दें, पटना-नालंदा-राजगीर-पावापुरी-पटना का टूर पैकेज एक दिन का हो सकता है। इसमें गाइड, खाना-पीना, मिनरल वाटर, लंच, ब्रेकफास्ट, रोप-वे टिकट और नालंदा का टिकट शामिल रह सकता है। पैकेज में AC बस का 750 रुपए और ट्रेवलर बस का 800 रुपए किराया रह सकता है।

अगर आप पटना पावापुरी, ककोलत, पटना पैकेज टूर लेते हैं। तो इसके लिए प्रति व्यक्ति आपको ₹600 देना होगा वही सात व्यक्ति के लिए 9975 भुगतान करनी होगी। इसमें भी आपको खाना-पीना ब्रेकफास्ट लंच सहित टिकट आदि दिए जा सकते है।

पटना, नालंदा, राजगीर, बोधगया, पटना टूर पैकेज में गाइड पानी और खाने की सुविधा दी गई है। इसके लिए आपको 3850 रुपए देने होंगे। वही इस टूर पैकेज के साथ आपको AC बस की सुविधा दी जाएगी। अगर आप इनोवा कार से जाना चाहते हैं तो आपको 16575 रुपए देने होंगे जिसमे कुल पांच व्यक्ति जा सकते है। और 7 लोगों साथ जाना चाहते है तो उसके लिए आपको 37,800 रुपय चुकाने होंगे।

अगर आप भी पटना से राजगीर, नालंदा, पावापुरी, ककोलत जाना चाहते हैं, तो कुछ दिनों का इंतज़ार कर बिहार के विहार का मज़ा कम पैसों में उठा सकते हैं। जिसके माध्यम से आप बड़ी आसानी से इन पर्यटक स्थलों का भ्रमण बिना किसी टेंसन के उठा सकते हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *