earthquake

बिहार की राजधानी पटना सहित कई जिलों में सुबह सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। पटना, सहरसा, पूर्णिया, मधेपुरा, कटिहार, अररिया और मोतिहारी में इस भूकंप के झटके महसूस किये गए। और इस भूकंप का केंद्र नेपाल की तराई क्षेत्र में रहा। सुबह 7 बजकर 58 मिनट पर यह भूकंप कुछ सेकेंड के लिए महसूस किये गए।

आपको बता दें कि रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 5.5 रही है। लेकिन अभी तक इसे लेकर कहीं से भी किसी के जानमाल या किसी प्रकार के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि रविवार, 31 जुलाई को सुबह 7 बजकर 58 मिनट पर भूकम्प आया। जिसे बिहार के कई जिलों में लोगों ने महसूस किया है। नेपाल से तीन किमी दूर दिक्तेल में इसका केंद्र रहा है।

भूकंप के ये झटके भारत, और नेपाल के अलावे चीन के भी कई शहरों में महसूस किए गए हैं। लखीसराय जिले में भी सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। करीब 10 सेकेंड तक हल्के झटके की वजह से अधिकांश लोग इसे महसूस नहीं कर सके। खासकर प्लंग-चौकी व दुकानों के काउंटर के संपर्क में रहे लोगों ने इसे महसूस किया तो भूकंप के झटके की जानकारी हो सकी।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *