Lalu Prasad Yadav

लगातार तबियत ख़राब होने के कारण लालू प्रसाद यादव को 22 मार्च को विशेष विमान से दिल्ली AIIMS में भर्ती के लिए ले जाया गया था। लेकिन वहां उनको AIIMS में एडमिट करने से इंकार कर दिया गया है। जिसके बाद लालू प्रसाद यादव को पुनः रांची स्थित रिम्स (RIMS) वापस भेजा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज दोपहर 3:00 बजे के करीबन लालू यादव को RIMS पहुंचाए जाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, AIIMS में जांच के बाद लालू प्रसाद को भर्ती करने के लायक नहीं माना गया। इसलिए उन्हें रांची स्थित रिम्स वापस भेजा जा रहा है। आपको बता दें कि मंगलवार,22 मार्च की रात बजे लालू प्रसाद विशेष विमान से रांची से दिल्ली वेजे गए थे। जहां उन्हें पुलिस की कस्टडी में भेजा गया था। बीती रात ही रात को ही लालू प्रसाद के स्वास्थ्य की पूरी जांच दिल्ली AIIMS में की गई। कहा जा रहा था कि उनके किडनी में क्रेटनीन का लेवल बढ़ गया है। इसकी वजह से उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई है। लेकिन एम्स में उन्हें ठीक-ठाक पाया गया। AIIMS के इमरजेंसी वार्ड में लालू यादव को रखा गया था। वहां कुछ घण्टे उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था और जांच की गई थी। इसके बाद रात को ही उन्हें इमरजेंसी से छुट्टी दे दी गई।

लालू यादव को चारा घोटाला के डोरंडा ट्रेजरी मामले में 5 वर्ष की सजा और 5 लाख हर्ज़ाने की बात कही गयी है। लेकिन तबीयत ठीक नहीं होने के कारण उन्हें रांची के रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती कराया गया है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *