nitish-kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार शाम कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद वो आइसोलेट हो चुके है। लेकिन अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि जल्द ही मुख्यमंत्री साहब अपना मौजूदा निवास स्थान बदल सकते हैं। ऐस बताया जा रहा है कि निवास स्थान बदलने की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। CM Nitish Kumar के मौजूदा निवास ‘एक अणे मार्ग’ में कुछ कंस्ट्रक्शन का काम किया जाना है। जिस कारण अब उन्हें ‘7 सर्कुलर रोड’ आवास में शिफ्ट हो सकते हैं। फ़िलहाल अभी तक इस बात से जुड़ी कोई भी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

लेकिन, राजनीतिक गलियारे में इस बात की चर्चा जोरो पर है कि बिहार CM Nitish Kumar अपने पुराने बंगले में दोबारा से शिफ्ट हो सकते हैं। पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार के द्वारा पटना के 7 सर्कुलर रोड बंगला को खाली किए जाने के बाद एक बार फिर उसमे मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है।जिससे ऐसा प्रतीक हो रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से अपने पुराने 7 सर्कुलर रोड बंगले में रहने आ सकते हैं। बंगले की सुरक्षा के लिए सीएम सुरक्षा के जवान की तैनाती भी कर दी गयी है।

आधिकारिक रूप से इस बात पर कोई मुहर नहीं लगाई गयी है कि सीएम नीतीश कुमार इस बंगले में फिर से रहने आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बंगले के अंदर रंगाई पोताई से लेकर इंटेरियर का काम तेजी से चल रहा है। भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता संजीत कुमार लगातार काम पर निगरानी रख रहे हैं। जिसके मरम्त का काम 14 जनवरी तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *