nitish-kumar

अभी पूरे देश भर में की धूम मची हुई है। ऐसी ही धूम बिहार में मची हुई है। लेकिन इसी धूम को और धमाकेदार बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज हजारो स्वास्थ्यकर्मियों को दिवाली का तोहफा देने जा रहे हैं। महागठबंधन की सरकार बनते ही बिहार सरकार ने 10 लाख युवाओं को नौकरी और 10 लाख को रोजगार देने का वादा किया है। इसी वेड को पूरा करने की राह में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 9476 नव नियुक्त स्वास्थ्यकर्मियों को नियुक्ति पत्र देने वाले हैं।

यह नियुक्ति पत्र स्वास्थ्य विभाग के तहत संचालित राज्य स्वास्थ्य समिति के माध्यम से होने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को दी जाएगी। जिसमें से 8500 एएनएम, 580 स्वास्थ्य समन्वयक सहित प्रखंड सामुदायिक मोबिलाइजर, प्रखंड एकाउंट मैनेजर सहित विभिन्न पदों पर चयनित कर्मी शामिल हैं। बता दें कि इनकी बहाली संविदा के आधार पर की गयी है। सरकार की ओर से दिया जा रहा ये नियुक्ति पत्र बेरोजगारों को दिवाली गिफ्ट के तौर पर दिया जा रहा है।

निजी मीडिया से मिल रही जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम (NHM) के तहत इन सभी कर्मियों की नियुक्ति की गयी है। नियुक्ति की प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ समिति के स्तर से ही क्रियान्वित किया गया है। शुक्रवार, 21 अक्टूबर को गांधी मैदान स्थित बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्ति स्वास्थ्यकर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा।

वहीं इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह, अपर कार्यपालक निदेशक केशवेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।

इसके साथ ही आपको बता दें कि 21 अक्टूबर के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर गुरुवार, 20 अक्टूबर को होने वाली मिशन-60 के तहत जिला अस्पतालों की स्थिति की समीक्षा बैठक को स्थगित कर दिया गया। इस बैठक की अगली तिथि बाद में तय की जाएगी। जिसमें सभी जिलों के सिविल सर्जन व अन्य अधिकारियों को शामिल होना था।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *