Winter

बिहार लगातार मौसम में बदलवा देखने को मिल रहा है। हवा की दिशा में बार-बार बदलाव के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव दिख रहा है। कुछ इलाकों में उत्तर पछुआ हवा का प्रभाव देखा जा रहा है। जिस कारण तापमान में थोड़ी बहुत गिरावट हो रही है। वहीं राज्य के कुछ हिस्सों में पुरवा हवाओं का प्रवाह हो रहा है। उन इलाकों में तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़त देखी जा रही है।

इन्हीं कारणों से गया के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार गया का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सी, भागलपुर का 19.2 डिग्री और पूर्णिया का 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार पुरवा हवा की वजह से अगले 5 दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

फिलहाल आसमान साफ रहेगा और सुबह शाम हल्की ठंड रहेगी साथ ही मौसम शुष्क रहेगा। पिछले दिनों में पटना के तापमान में गिरावट आई थी। लेकिन आज का मौसम स्थिर पाया गया है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि ग्रामीण इलाकों में सुबह में धुंध की स्थिति बन सकती है। शहरी इलाके की तुलना में गांव में तापमान कम होगा और सर्दी अधिक पड़ेगी।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *