Heavy-Rainfall

बिहार में मानसून इस महीने की शुरुआत से ही सक्रीय है। इसी बीच मौसम विभाग ने उत्तर और पूर्वी बिहार के पांच जिलों में रविवार, 25 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग की ओर से बिहार में वज्रपात की भी संभावना है। रविवार को बिहार के सभी जिलों में कहीं-कहीं ठनका गिरने का खतरा बना रहेगा।

मौसम विभाग की ओर से लोगों को वज्रपात के दौरान पक्के माकन में रहने की सलाह दी गयी है। पटना मौसम केंद्र के ताजा अनुमान के मुताबिक रविवार को पूर्वी चंपारण, वैशाली, अररिया, पूर्णिया और कटिहार जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा बेतिया, गोपालगंज, सीवान और छपरा में भी तेज बारिश की संभावना है।

इसके अलावे पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी समेत उत्तर बिहार के अन्य जिलों में भी पानी गिर सकता है। मौसम विभाग ने रविवार को पूरे बिहार में वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के सभी जिलों में कहीं-कहीं ठनका गिरने की आशंका बनी रहेगी।

लोगों से खराब मौसम में पक्की इमारतों की शरण लेने और पेड़ एवं खंभों के नीचे नहीं खड़े रहने की अपील की गई है। शनिवार को भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई और 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। शनिवार को सूबे में कई जगहों पर गरज के साथ झमाझम बारिश का दौर चला। इससे तापमान में गिरावट आई।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *