Heavy-Rain

जैसे जैसे मानसून खत्म होने का समय नजदीक आ रहा है। वैसे वैसे ही बिहार में मानसून सक्रीय हो रहा है। बिहार के लगभग हर क्षेत्र में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार, 1 सितंबर को राजधानी समेत बिहार के 24 जिलों में मेघ गर्जन के साथ वर्षा की स्थिति बनी है। वहीं नेपाल की तराई के आसपास वाले चार जिलों के अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा में बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

शुक्रवार, 2 सितंबर को बिहार के 6 जिलों सुपौल, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया व कटिहार में भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभा के मुताबिक मानसून ट्रफ हिमालय की तराई वाले हिस्सों से गुजर रहा है। जिसके प्रभाव से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि के आसार हैं। राज्य में अभी बारिश की कमी 39 प्रतिशत बनी हुई है।

आपको बता दें कि 1 जून से 31 अगस्त के बीच सूबे में 775.7 मिमी बारिश होनी चाहिये थी जबकि मात्र 477.1 मिमी बारिश हुई है। राज्य में पिछले कुछ दिनों से बारिश की सक्रियता बढ़ी है। लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। बुधवार को पटना, पूर्णिया, औरंगाबाद और आसपास के जिलों में झमाझम बारिश हुई।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *