Heavy-Rainfall

काफी समय से बिहारवासी और बिहार के किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे। और अब लोगों का ये इंतजार खत्म हो रहा है। क्योंकि बिहार के लगभग हर जिले में झमाझम बारिश शुरू हो गयी है। और बिहार मौसम विभाग की तरफ से लगातार मानसून और वज्रपात का अलर्ट जारी किया जा रहा है। विभाग की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक अगले कुछ दिनों में पूरे बिहार भर में बारिश संबंधी गतिविधियों में तेजी से बढ़ोतरी होगी।

मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में 2 अगस्त तक वज्रपात और तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कुछ जगहों पर ठनका गिरने की भी आशंका है। राज्यभर में अगले चार दिन तक अच्छी बारिश होने का अनुमान विभाग द्वारा जारी किया गया है। ऐसे में सूखे की मार झेल रहे जिलों में किसानों को राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग ने शनिवार, 30 जुलाई को उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य और उत्तर पूर्व बिहार में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना जताई है। दक्षिण बिहार में 31 जुलाई तक कुछ जगहों पर बारिश होने के आसार हैं। तो वहीं 2 अगस्त, मंगलवार तक उत्तर और दक्षिण बिहार के अधिकतर जिलों में झमाझम बारिश का अनुमान लगाया गया है।

मालूम हो कि बिहार में एक जून से 29 जुलाई के बीच 485.4 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, मगर ये आंकड़ा अभी आधे पर ही पहुंच पाया है। ऐसे में कई जिलों में सूखे की स्थिति बनी हुई है। अगर राज्य भर में अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होती है तो बिहार के किसानों को सूखे से राहत मिलेगी।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *