Heavy-Rainfall

बिहार में मानसून का सीजन आधा खत्म होने को है। लेकिन फिर भी बिहार के लोग काफी समय से मानसून का इंतजार कर रहे थे। जिसके बाद अब आख़िरकार बिहार में मानसून की एंट्री हो गयी है। बिहार में मानसून संबंधी गतिविधियां सक्रीय हो गई हैं। बुधवार, 20 जुलाई को राजधानी पटना सहित कई जिलों मानसूनी बारिश हुई। जिससे मौसम ठंडा हो गया है। और आम लोगों के साथ साथ किसानों के चेहरों पर खुशियां लौट रही है।

इसी बीच मौसम विभाग ने गुरुवार, 21 जुलाई को येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी कर चार जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई है। विभाग के ताजा अलर्ट के मुताबिक अरवल, जहानाबाद, नालंदा और शेखपुरा सहित कई जिलों के लिए दोपहर तक हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। वहीं लोगों से वज्रपात के दौरान सावधानी बरतने की अपील की गई है। और पक्के मकानों में रहने की सलाह दी गयी है।

पटना मौसम वो=विभाग केंद्र ने जिलों के लोगों को चेतावनी देते हुए अपील की है कि वे सतर्क और सावधान रहें। अगर कोई खुले में हो तो मौसम खराब होने पर जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें। साथ ही पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। बीते 24 घंटे के भीतर बिहार में वज्रपात से 8 लोगों की जान जा चुकी है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *