मानसून के महीने में बिहारवासी पिछले कई दिनों से गर्मी का मार झेल रहे हैं। लेकिन अब मौसम विभाग के तरफ से आये अपडेट के अनुसार बिहारवासियों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाला है। बिहार में 20 जुलाई से मौसम के तेवर बदलने के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग द्वारा 20 जुलाई से अच्छी बारिश की संभावना जताई गयी है।
मौसम विभाग के तरफ से ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक फिलहाल राज्य के विभिन्न भागों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कहीं तेज बारिश भी होने की संभावना है। ऐसी संभावना जताई गयी है कि 20 जुलाई या उसके आस पास कुछ दिनों तक तेज बारिश हो सकती है। इस बारिश से किसान खरीफ की खेती कर सकते हैं। कुछ इलाकों में मुसलाधार बारिश का भी पूर्वानुमान किया गया है।
बिहार में मॉनसुन के आगमन के बाद कुछ ही दिनों में बारिश ने बिहार से मुँह मोड़ दिया था। लेकिन अब फिर से बिहार में वर्षा नहीं होने वाली है। जिससे आम लोग और किसानों की खुशियां लौटने वाली है। पिछले दो सप्ताह से वर्षा नहीं होने से तापमान काफी बढ़ गया है। IMD ने 21 जुलाई तक के लिए लेटेस्ट पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार 18 और 19 जुलाई को सामान्य से कम बारिश होने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों द्वारा जताई गई है। लेकिन 20 जुलाई से 21 जुलाई तक राज्य में अच्छी मात्रा में वर्षा होने की संभावना है।
