Heavy-Rain

भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से दक्षिण भारत के 2 राज्यों कर्नाटक और तमिलनाडु में अगले पांच दिनों के लिए भारी बारिश की संभावना जताई गयी है। दोनों राज्यों के मौसम विभाग की ओर से लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के लिए उत्तर आंतरिक कर्नाटक कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

इधर, मौसम विभाग ने 14 अक्टूबर के लिए अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश होने की संभावना है। वहीं, सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार और लक्षद्वीप में भी हल्की बारिश की संभावना जताई है।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने लद्दाख, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के लिए अलग-अलग जगहों पर बारिश और गरज की संभावना जताई गयी है। लेकिन आने वाले दिनों में बिहार में मानसून की विदाई के साथ ठंड का आगमन होने वाला है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *