Heavy-Rain

बिहार के जिलों में इस महीने झमाझम बारिश से लोगों और किसानों को बड़ी राहत मिली है। इस महीने प्रतिदिन बारिश होने के कारण किसानों को खरीफ की खेती के लिए अच्छा माना जा रहा है। इधर सोमवार, 19 सितंबर को आसमान से कहर बरपा। जहां वज्रपात की चपेट में आकर 23 लोगों की मौत हो गई है। वहीं,12 लोग जख्मी हो गए।

वहीं मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने आज, 20 सितंबर के लिए भी राज्य में बारिश के संकेत दिए हैं। विभाग द्वारा कहा गया है कि अगले दो दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। और प्रदेश में मध्यम दर्जे की बारिश होगी। कुछ इलाकों में तेज बारिश की भी संभावना जताई गई है। वहीं प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए वज्रपात और मेघ गर्जन का पूर्वानुमान लगाया गया है।

प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर पश्चिम भाग से लौटने के संकेत दे रहा है। इसी कारण बिहार में इस माह के अंत तक मानसून सक्रीय रहेगा। इस बीच अगले दो दिनों तक मानसून सक्रिय रहने के संकेत दिये गए हैं। वैसे 30 सितंबर तक बिहार में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *