Rain

बिहार के दक्षिण भाग के लिए मौसम विभाग ने शुक्रवार, 26 अगस्त को बारिश के आसार जताए हैं। राजधानी पटना सहित बिहार के 14 जिलों में शुक्रवार को बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद शनिवार को प्रदेश में फिर से झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा। उत्तर और पूर्वी बिहार के कुछ जिलों में शनिवार और रविवार को भारी बारिश होने की संभावना है।

शुक्रवार को मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद के एक-दो जगहों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल जिले में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

भागलपुर में शुक्रवार को उमस का मौसम रहने के आसार है। बिहार कृषि विश्वविद्यायल, सबौर के पीआरओ डॉ. रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि गुरुवार को प्राप्त संख्यात्मक मॉडल एवं अन्य मौसमी विश्लेषण से पता चला है कि शनिवार एवं रविवार को जहां भागलपुर जिले में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। शुक्रवार को आंशिक बदरी और पूर्वी हवाओं के कारण उमस में बढ़ोतरी हो सकती है।

आपको बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार फिलहाल मानसून ट्रफ जैसलमेर, नरनौल, शाहजहांपुर, वाराणसी, गया, दीघा होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रही है। साथ ही एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र दक्षिण झारखंड और इसके आसपास इलाकों में बना है। इन सभी मौसमी प्रभाव के कारण प्रदेश के दक्षिणी भागों में शुक्रवार को हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा का पूर्वानुमान है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *