Barish

बिहार में मानसून के साथ साथ कई जिलों में और गावों में बाढ़ का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा बिहार के 6 जिलों के लिए भरी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिणी पश्चिमी मानसून बिहार के अधिकतर हिस्सों में फैल गया है। दक्षिण बिहार के कुछ इलाकों में भी मानसून की सक्रियता बढ़ने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

बता दें कि उत्तर बिहार में जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने गुरुवार, 23 जून को सूबे के 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसमें मधुबनी, किशनगंज, सीतामढ़ी, अररिया, सुपौल और शिवहर शामिल हैं। इन जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के 17 जिलों में मानसून संबंधी गतिविधियां जारी रहेंगी।

साथ ही इन जिलों में बिजली चमकने और मेघ गर्जन के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार भी हैं। राजधानी पटना में भी बुधवार को अशोक राजपथ और गंगा के आसपास के इलाके में झमाझम बारिश देखने को मिली। शहर के अन्य इलाकों में बादल छाए रहने से मौसम सुहाना हो गया है।

बता दें उत्तर बिहार में बीते 24 घंटे के भीतर बारिश संबंधी गतिविधि थोड़ी कम हुई है। दक्षिण बिहार में मानसून के पहुंचने से अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। हालांकि, कई जगह हल्की बारिश के बाद आर्द्रता बढ़ने से उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *