shudder

बिहार में अब मानसून की विदाई हो चुकी है और साथ ही हल्की-हल्की ठण्ड के साथ बिहार में सर्द हवाओं का आगमन भी हो चूका है। अब बिहार का मौसम शुष्क होता जा रहा है। राज्य भर में सुबह और शाम के वक्त ठंड का अनुभव हो रहा है। राज्यभर में उत्तरी पछुआ हवा का प्रभाव है। अभी बिहार में 8 से 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाओं का प्रवाह हो रहा है। जिस कारण से राज्य भर में तापमान नियंत्रित रह रहा है।

लेकिन आने वाले कुछ दिनों में हवाओं का प्रभाव और बढ़ेगा। और दिवाली के बाद राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अगले तीन दिनों तक दिन के तापमान में विशेष गिरावट नहीं आएगी। लेकिन रात के तापमान दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। इस वजह से रात में और सुबह में ठंड की सिहरन थोड़ी बढ़ सकती है।

बिहार के प्रमुख शहरों में आसमान सामान्यत साफ रहेगा। लेकिन दिवाली के बाद ग्रामीण इलाकों में सुबह और शाम में धुंध बढ़ने के आसार हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के उत्तर भाग में एक दो जगहों पर आंशिक बारिश हुई। जबकि, पटना के कुछ इलाकों में दोपहर बाद दस से 15 मिनट तक झमाझम बारिश देखी गई। हालांकि स्टेशन व आसपास के इलाकों में आंशिक बूंदाबांदी रही।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *