heavy rain

बिहार में पिछले कुछ दिनों से मानसून की सक्रियता दिख रही है। हर दिन बिहार में कई जिलों में बारिश हो रही है। और अगले दो दिन बारिश की छिटपुट स्थिति रहेगी। ऐसे में लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा। लेकिन मौसम विभाग की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक आने वाले दो दिनों के बाद प्रदेश भर में झमाझम बारिश के आसार हैं।

पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अभी मानूसन ट्रफ राजस्थान के जैसलमेर, भोपाल, गोंदिया, कलिंगापट्नम होते हुए पश्चिम बंगाल में बने निम्न दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रही है। जिनके प्रभाव से राज्य भर में आंशिक बारिश की गतिविधियां रह रही हैं और आने वाले कुछ दिनों में भी रहेंगी। लेकिन दो दिनों बाद झमाझम बारिश के आसार हैं।

इसी परिस्थिति को देखते हुए 12 सितंबर को लेकर मौसम विभाग ने भरी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। अलर्ट वाले जिलों में जमुई, भागलपुर और बांका शामिल हैं।

बता दें कि बीते गुरुवार, 8 सितंबर को राजधानी पटना में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है और मौसम भी खुशनुमा बना हुआ है। बारिश की वजह से पटना के तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई और अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *