Winter-Update

सर्द का महीना शुरू होते ही प्रदेश भर में मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। सर्दी तेजी से बढ़ने लगी है। राज्य भर में पछुआ और उत्तर पछुआ हवाओं की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। जिसका असर अब राज्य के अधिकतर शहरों के दिन के तापमान पर भी साफ साफ दिखने लगा है। शनिवार को पटना सहित 22 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कई शहरों में सुबह में अब धुंध की स्थिति नौ बजे के आसपास तक दिखने लगी है।

उत्तर बिहार के कई जिलों में हवा की रफ्तार का ज्यादा असर दिख रहा है। अनुमान के मुताबिक अगले दो तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। पिछले 24 घंटों में पटना का अधिकतम पारा दो डिग्री नीचे आया है। अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट मुजफ्फरपुर में दर्ज किया गया। शनिवार को यह 26.8 डिग्री नोट किया गया। अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा गिरावट शेखपुरा में आई है। वहां शनिवार को यह 31 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं, गया जिला राज्य भर में सबसे ठंडा रहा। गया का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री दर्ज किया गया। पटना में डेढ़ डिग्री, मुजफ्फरपुर में 1.2 डिग्री, सुपौल में 1.4 डिग्री, फारबिसगंज में दो डिग्री, पूर्णिया 1.6 डिग्री, अररिया 2.2 डिग्री अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई है।

बिहार के मधुबनी, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सुपौल, अररिया व आसपास के जिलों में कुहासे की सघनता सुबह में एक दो जगहों पर बढ़ सकती है। अन्य जिलों में भी सुबह शाम धुंध में क्रमिक बढ़ोतरी होगी। अभी राज्य भर में अभी हवा की रफ्तार आठ से दस किमी प्रतिघंटे है।

मौसम विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए सावधान रहें। संभव हो तो सुबह में धूप में कुछ समय बिताएं। शाम को गर्म कपड़ों के बगैर घर से बाहर नहीं निकलें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष खयाल रखें। आरंभिक ठंड उनके लिए ज्यादा घातक होती है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *