thunderstorm-alert

बिहार में जहां मार्च से ही गर्मी अपना रिकॉर्ड तोड़ती आ रही थी वहीं अब बिहार के कई हिस्सों में मौसम करवट बदल रही है। उत्तर बिहार में आंधी पानी की घटना के बाद राज्य भर में पुरवा और दक्षिण पुरवा का हवाओं का बहाव बढ़ा है। जिससे दक्षिण बिहार के जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

हालांकि, उत्तर बिहार में मौसम साफ होने पर अधिकतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी भी दर्ज की गयी है। आपको बता दें कि, मौसम विभाग की तरफ से बिहार के 8 जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश के आसार 22 अप्रैल को भी बने रहने की आशंका जताई है। बिहार के अररिया, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, भागलपुर, बांका, जमुई और नवादा के लिये मौसम विभाग ने मेघ गर्जन के साथ आंशिक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

आपको बता दें, इन जिलों में वज्रपात का भी अलर्ट है। वहीं दक्षिण बिहार के औरंगाबाद और रोहतास में अधिकतम तापमान 40 के पार बना हुआ है। गुरुवार, 21 अप्रैल को रोहतास जिला बिहार का में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दर्ज की गयी। वैसे ही औरंगाबाद में 41.7 और सारण में 39.6 डिग्री दर्ज किया गया।

Join Telegram

Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *