Winter-Update

पिछले दो दिनों से लगातार बिहार में चल रही पछुआ हवाओं के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। पटना मौसम विभाग की माने तो आने वाले 4-5 दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। प्रदेश में चल रहे पछुआ हवाओं के कारण तापमान में भी 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज होगी। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में सतह से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक तेज पछुआ हवाएं चल रही है। जिस कारण प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

तेज हवाओं के कारण आसमान साफ़ रहने की अनुमान लगाई गयी है। राजधानी सहित प्रदेश के कई राज्यों में सुबह-सुबह हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाये रहा। प्रदेश के मौसम अगले कुछ दिनों तक शुष्क बना रहेगा और साथ ही रात के तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है। लोगों को ठंड से राहत मिले इसके लिए मौसम विभाग ने बताया है कि प्रदेश के कुछ जिलों में दोपहर के वक़्त कुछ घंटों के लिए हल्की धुप निकल सकती है। लेकिन फिर से शाम होते ही प्रदेश में कनकनी बढ़ाते हुए पछुआ हवायें चलने लगेंगी।

पछुआ हवाओं की वजह से आज राजधानी पटना समेत कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। जिस कारण राज्य केकई हिस्सों में कनकनी भी जारी है। पिछले 24 घंटों में राजधानी पटना का तापमान में सामान्य से 3 डिग्री की गिरा है। राजधानी में पछुआ 7.5 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही है। ऐसी ही गिरावट राज्य के कई जिलों में दर्ज की गयी है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *