Heavy-Rain-And-Thunderstrom

बिहार में एक बार फिर से मानसून की सक्रियता कमजोर पड़ रही है। जिस कारण बिहार में बारिश संबंधी गतिविधियों में कमी आई है। लेकिन 10 अगस्त को मौसम विभाग ने पश्चिमी, दक्षिणी और पूर्वी बिहार के कई जिलों में वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत बिहार की राजधानी पटना, भागलपुर, मोतिहारी, गोपालगंज, गया समेत कई जिलों में ठनका गिरने और हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट के मुताबिक बारिश और वज्रपात के दौरान लोगों से सावधानी बरतने को कहा गया है और लोगों से घरों में ही रहने की सलाह दी गयी है। साथ ही पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की गयी है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार, 10 अगस्त को उत्तरी बिहार के अधिकतर हिस्सों में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं।

वहीं मोतिहारी, बेतिया के कुछ इलाकों में ठनका गिरने की आशंका मौसम विभाग की ओर इ जताई गयी है। इसके अलावा गोपालगंज, सीवान, छपरा, पटना, आरा, बक्सर, भभुआ, सासाराम, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका और भागलपुर जिले में वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने के भी आसार हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *