BDO-Asha-Kumari

बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज BDO का घूस लेते हुए एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ले से वायरल हो रहा है। जिसमें BDO मैडम घुस लेते हुए बार्गेनिंग करती दिख रही हैं। हालांकि इस वीडियो के वायरल होने के बाद मामले में DM ने जांच के आदेश दे दिए गए हैं। और जबकि BDO ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

वायरल वीडियो में दिख रहीं यह BDO मैडम, बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज की BDO हैं यानि प्रखंड विकास पदाधिकारी आशा कुमारी हैं। जो पूर्व मुखिया से 20 हजार की रकम लेते नजर आ रही हैं। इस वायरल वीडियो में दोनों के बीच घूस की रकम को लेकर थोड़ी बाता-बाती भी होती सुनाई दे रही है। जिसमें पूर्व मुखिया से BDO मैडम 25 हज़ार का डिमांड करते दिख रही हैं। पूर्व मुखिया द्वारा घुस की रकम न बढ़ाने के बाद दोनों के बीच थोड़ी बहस भी होती दिख रही है। इसी दौरान इस वीडियो में आगे पूर्व मुखिया BDO के ऑफिस में लगे CCTV को भी बंद करने की बात करता है। जिस पर BDO मैडम यानि आशा कुमारी कहती हैं CCTV का तार कटा हुआ है, ये बस डराने के लिए लगाए गए हैं।

https://twitter.com/NidhiTiwary1/status/1530063594326355968?s=20&t=lnVKB11PEkjGlMxKocsg2A

आपको बता दें, BDO मैडम पूर्व मुखिया से 7 निश्चय योजना के तहत 10 लाख रुपए की राशि भुगतान के नाम पर 25 हजार रुपए घूस की मांग कर रही हैं। जबकि पूर्व मुखिया हाथ में 20 हजार रुपये लिए बात बात फाइनल करने की बात पर अड़ा दिख रहा है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद DM द्वारा पुरे मामले के जांच के आदेश दिए गए हैं। हालांकि, BDO आशा कुमारी ने आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है। BDO मैडम का कहना है कि उस व्यक्ति से उनका घरेलू संबंध हैं, और वो पैसा किसी योजना से संबंधित नहीं बल्कि उसका निजी पैसा था, जिसे लौटाया गया है। इस बीच किसी ने दुश्मनी से इस बात का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। जबकि ऐसी कोई बात नहीं है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *