BIHAR ELECTION 2025: बिहार चुनाव के बीच तेजस्वी यादव ने पटना में आयोजित की गई
प्रेस कॉन्फ्रेंस में की एक बड़ी घोषणा।
उन्होंने तीन मुख्य योजनाओं का उद्घाटन किया।
राजद अध्यक्ष तेजस्वी यादव का कहना है कि 18 सालों के इंतज़ार के
बाद सभी जीविका दीदियों को मिलेगा स्थायी सरकारी
कर्मचारी का दर्जा और उनका वेतन 15,000 रुपये से बढ़ाकर
30,000 रुपये प्रति माह किया जाएगा।
इसके साथ राज्य के 1 से 2 लाख संविदा कर्मियों को स्थायी कर उनका भविष्य
सुरक्षित किया जाएगा और “MAA” और “BETI” योजना से महिलाओं और बेटियों का
विकास सुनिश्चित करेंगे।
BIHAR ELECTION 2025: बिहार विधानसभा के दौरान राजद अध्यक्ष तेजस्वी यादव
ने खेली एक दमदार पारी। पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया एक बड़ा ऐलान।
उनके द्वारा जिन परिवारों के पास सरकारी नौकरियां नहीं हैं, उन परिवारों में एक सदस्य
को नौकरी देने की एतिहासिक घोषणा की गई थी। अब उन्होंने दो और एतिहासिक
घोषणाएं करते हुए बिहार की जीविका दीदियों, संविदा कर्मचारियों और महिलाओं के भविष्य को
सुरक्षित करने का वादा किया।
एक अरसे के बाद जीविका दीदियों को मिलेगा सम्मान, मिलेगी स्थायी नौकरी
तेजस्वी यादव ने कहा कि जीविका दीदियों का जितना शोषण वर्तमान सरकार ने किया,
शायद ही किसी और सरकार ने किया होगा। उन्होंने बताया कि कई जिलों का दौरा करते समय
उन्होंने हर जगह जीविका दीदियों के समूहों से मुलाक़ात की। उन्होंने साफ शब्दों
में कहा कि सभी जीविका दीदियों को स्थायी कर्मचारियों का दर्जा मिलेगा और उनकी
मासिक वेतन 15,000 रुपये से बढ़ाकर 30,000 कर दी जाएगी।
उन्होंने बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि “यह कोई मामूली घोषणा नहीं है। यह वर्षों से जीविका
दीदियों की मांग रही है। बिना जीविका के कोई काम पूरा नहीं हो सकता। लेकिन, उन्हें अब तक उनका
हक नहीं मिला।”
लाखों की तादाद में संविदा कर्मियों का होगा स्थायीकरण
तेजस्वी ने संविदा कर्मचारियों की स्थिति पर ध्यान देते हुए कहा कि
“सरकार अपने सारे काम संविदा कर्मचारियों से करवाती है, लेकिन उनके साथ अन्याय और
शोषण होता रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि “कई संविदा कर्मचारियों को बिना कारण सेवा से हटाया गया।
बिहार में लगभग 1 से 2 लाख संविदा कर्मचारी हैं, जिनकी सेवाओं का लाभ सरकार ले
रही है, लेकिन न्याय नहीं मिल पा रहा।”
तेजस्वी यादव ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि राजद सत्ता में आने के साथ सभी
संविदा कर्मचारियों को स्थायी कर दिया जाएगा, जिससे उनके परिवार का भविष्य
और रोज़गार सुनिश्चित होगी।
“MAA” और “BETI” योजना का भी शुभारंभ करेंगे तेजस्वी**
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान “MAA” और “BETI” योजना के बारे में विस्तार से बताया।
तेजस्वी यादव ने “MAA” का फुल फॉर्म —
M – मकान, A – अन्न, A – आमदनी**
जबकि “BETI” का फुल फॉर्म —
B – बेनिफिट, E – एजुकेशन, T – ट्रेनिंग, I – इनकम
बताते हुए कहा कि यह योजनाएं ख़ासकर
राज्य की महिलाओं और बेटियों के विकास के लिए लाया जाने वाला है।
इसमें ज़रूरतमंद महिलाओं को मकान, अन्न और आमदनी सरकार द्वारा सुनिश्चित की
जाएगी, वहीं बेटियों को शिक्षा और रोज़गार के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी।
