Menstrual-Hygiene

बिहार जहां आज भी माहवारी जैसी बातों को कानों में बोला जाता है। और इसके लिए इशारों का इस्तेमाल होता है। क्योंकि आज भी इससे शर्म की नज़रों से देखा जाता है। लेकिन अब यहीं बिहार माहवारी स्वच्छता के लिए देश का पहला राज्य बन गया है। महिला एवं बाल विकास निगम ने लड़कियों और महिलाओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए रोडमैप तैयार किया है। जिसके बाद बिहार देश का पहला राज्य बन गया है जहां माहवारी स्वच्छता के लिए रोडमैप तैयार किया गया है।

इसके लिए घर से लेकर स्कूल और सड़क से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक महिलाओं की निजता की सुरक्षा का माहौल बनाया जाएगा। महिला एवं बाल विकास निगम की प्रबंध निदेशक हरजोत कौर ने बताया कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे के अनुसार राज्य में 58 प्रतिशत महिलाएं माहवारी के दौरान स्वच्छता के रूप में सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करती हैं। दो साल की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत दो साल में 58 प्रतिशत को 75 प्रतिशत में तब्दील करने का रोडमैप तैयार किया गया है।

इस रोडमैप के तहत सभी 11 विभागों का लक्ष्य तय कर दिया गया है। सबसे बड़ी भूमिका शिक्षा विभाग की है। 8वीं से लेकर 12वीं की छात्राओं के लिए सभी तरह के विद्यालयों में साफ-सफाई से लेकर सेनेटरी वेंडिंग मशीन के साथ पैड की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही स्कूल की शिक्षिकाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिससे शिक्षिकाएं छात्राओं के हिचकिचाहट को खत्म कर माहवारी स्वच्छता के लाभ बताएंगी। उन्होंने बताया कि माहवारी स्वच्छता पर बुकलेट भी तैयार किया गया है। माहवारी के साथ यूटीआई को भी रोडमैप में शामिल किया गया है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *