heat

बिहार के एक ओर जहां मॉनसून दस्तक दे रही है तो वही बिहार के दूसरी ओर कई जिलों में पारा 45 डिग्री पार हो चुका है। बिहार में मानसून आने तक गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य के 16 जिलों में बारिश और 6 जिलों में गर्मी का अलर्ट जारी किया है।

उत्तर बिहार में पूर्वी और दक्षिणी बिहार में पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से मौसम बदल रहा है। 13 से 15 जून के बीच मानसून के आने से बिहार वासियों को बड़ी राहत मिलेगी। बारिश के बाद राज्य में गर्मी ज्यादा नहीं रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे के दौरान उत्तर पूर्व भागों के बहादुरगंज में 265 एमएम बारिश हुई है। जो राज्य में सबसे अधिक बारिश है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के उत्तर पूर्व भागों में भारी बारिश दर्ज की गई है।

वहीं बिहार के उत्तर पश्चिमी उत्तर मध्य के और दक्षिण पूर्व के कुछ स्थानों की बात करें तो एक से दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। और इसी बारिश के कारण उत्तर बिहार में लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। विभाग की माने तो राज्य के उत्तर पूर्व भागों में काफी बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के अधिकांश भागों में पूर्वी एवं दक्षिणी पूर्वी हवाओं का प्रभाव हो रहा है। साथ ही, पूर्व पश्चिम रेखा दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक बिहार हिमाचली पश्चिमी बंगाल असम और मेघालय से होकर गुजर रही है। जिनके कारण राज्य के कुछ जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश होने के आसार हैं। इन जिलों में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार शामिल है। जहां भारी बारिश के साथ गरज व चमक भी लोगों को देखने को मिलेगी।

वहीं, मौसम विभाग द्वारा बिहार के कुछ जिलों में प्रचंड गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभूआ, औरंगाबाद, अरवल और पटना शामिल है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *