Auto

बिहार की राजधानी पटना में फिर से ऑटो का सफर महंगा होने जा रहा है। ऑटो संघ की मांग पर क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के सचिव ने प्रस्ताव भेजा दिया है। परिवहन विभाग की ओर से भी प्राधिकार से सुझाव मांगा गया था कि पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के मूल्य में हुई बढ़ोतरी को देखते हुए क्या किराया बढ़ाया जाए। इस पर प्राधिकार के सचिव की ओर से संघ की मांग को ध्यान में रखते हुए अपना राय भेज दिया गया है।

अब ऐसे संभावना है कि जल्द ही पटना शहर में ऑटो के लिए रूट के मुताबिक किराया तय किया जाएगा। बता दें कि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि किराये में कितनी बढ़ोतरी होगी। बिहार स्टेट ऑटो चालक संघ की ओर से 18 अप्रैल को 30 प्रतिशत तक किराया बढ़ाने की मांग की गई थी। इस बीच क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के अधिकारियों ने बैठक कर मूल्य वृद्धि को देखते हुए किराया बढ़ाने पर विचार किया और 19 मई 2022 को परिवहन विभाग को प्रस्ताव भेज गया था।

हालांकि कई बार ऑटो चालकों ने डीजल, पेट्रोल और सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी के बाद बीच-बीच में खुद से भी किराया बढ़ाया है। लेकिन अभी तक प्राधिकार (RTA) की ओर से पिछले नौ साल में यह तीसरी बार आधिकारिक तौर पर किराया बढ़ाया जाएगा। 14 फरवरी 2013 तथा दूसरी बार 22 अप्रैल 2021 को ऑटो किराया बढ़ा था। उस समय रिजर्व पेट्रोल संचालित ऑटो रिक्शा के लिए प्रथम दो किमी तक 18 रुपये तथा अनुवर्ती प्रति किमी नौ रुपये बढ़ोतरी की गई थी।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *