Jai-Prakash-and-Vitoria-Marriage

भारत की फॉरेन पॉलिसीज की चर्चा देश दुनिया में छाई हुई है। क्योंकि आज के समय में भारत दुनिया के हर देश के साथ एक अच्छा रिस्ता स्थापित करने में सक्षम होता जा रहा है। लेकिन इसके साथ साथ भारतीय युवा भी विदेश में अपना अच्छा रिस्ता स्थापित कर रहे हैं। एक ऐसे ही अच्छे रिश्ते को स्थापित करने की खबर बिहार से आ रही है। जहां बिहार के बक्सर जिले के एक युवक के प्यार में पड़ी ऑस्ट्रेलियाई लड़की ने भारत आ कर अपने प्यार से शादी रचा ली है।

देशी लड़का और विदेशी ​बहू की खबरें आये दिन छाई रहती है। जहां कोई अमेरिका से तो कोई ब्रिटेन से, कोई यूरोपियन तो कोई रशियन लड़की भारत आई और यहां आ कर शादी रचा लेती है। और अब फि से एक ऐसी ही खबर सामने आ रही है बिहार के रहने वाले लड़के से ऑस्ट्रेलियाई लड़की ने ब्याह किया है। यह लड़का बक्सर जिले के इटाढ़ी प्रखंड अंतर्गत कुकुढा गांव का रहने वाला है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस लड़के का नाम जयप्रकाश है, जो कि 2019 में आस्ट्रेलिया गया था, पढ़ाई करने के लिए। वहां विक्टोरिया नाम की लड़की से उसे प्यार हो गया। विक्टोरिया ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर के जीलॉन्ग की रहने वाली है। उसे जयप्रकाश इतना पसंद आया कि उससे शादी कर घर बसाने का फैसला कर लिया। जयप्रकाश की बतौर एमएस सिविल इंजीनियर ऑस्ट्रेलिया में नौकरी लग गई। वहीं, विक्टोरिया ऑस्ट्रेलिया में शिक्षिका बन गई।

इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई लड़की विक्टोरिया ने अपने परिवार के साथ बिहार आकर अपने प्यार जयप्रकाश से शादी कर ली। ये शादी दोनों के परिवारवालों के रजा मंदी से हुई है। बता दें, विक्टोरिया ने अपने पिता स्टीवन टॉकेट एवं माता अमेंडा टॉकेट के साथ भारत की उड़ान भर, बिहार पहुंची। उसके बाद इटाढ़ी के कुकुढा आए। कुकुढा बक्सर जिले की एक ग्राम पंचायत है।

जयप्रकाश यादव नंदलाल सिंह यादव के बड़े बेटे हैं। जयप्रकाश और विक्टोरिया की शादी परिवार वालों ने बक्सर के एक मैरिज हॉल में कराई। यह शादी 20 अप्रैल की रात हिंदू रीति-रिवाज से हुई। इस शादी में विक्टोरिया के साथ ऑस्ट्रेलिया से कई लोग आए थे। इस दौरान सभी बेहद खुश दिखाई दिए।

Join Telegram

Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *