shyam-bahadur-singh

आज दारु बंद किए हैं, कल मेहरारू बंद कर देंगे, ठंड भर कर लीजिए इंतजार गांधी मैदान में कराएंगे ‘पियक्कड़’ सम्मेलन, जो ब्रांड चाहिए, वह मिलेगा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) जहां शराबबंदी कानून के जरिए नशा मुक्ति अभियान चला रहे हैं वहीं कुछ ऐसे नेता हैं जो इस कानून को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला है जेडीयू के पूर्व विधायक और कभी नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले श्याम बहादुर सिंह (Shyam Bahadur Singh) का जिन्होंने खुले तौर पर एलान कर दिया है कि ठंड खत्म होने के बाद वे सीवान के गांधी मैदान में पियक्कड़ सम्मेलन करवाएंगे।

जेडीयू के पू्र्व विधायक ने कहा कि सीवान के गांधी मैदान में हम पियक्कड़ सम्मेलन करवाएंगे। बस ठंड भर का इंतजार कर लीजिए। इस सम्मेलन से पता चल जाएगा कि राज्य में शराब पीने वाले और ना पीने वाले कितने लोग हैं। इस सम्मेलन नें जिन्हें शराब पीनी होगी वे पी सकते हैं। श्याम बहादुर यहीं पर नहीं रुके उन्होंने शराबबंदी के मसले पर तेजस्वी यादव का समर्थन करने की बात भी कही है।

जेडीयू के पूर्व विधायक का कहना है कि नीतीश कुमार शराबबंदी कानून में संशोधन करेंगे तो ठीक है। वरना हम तेजस्वी यादव को सपोर्ट करेंगे। नीतीश कुमार का वोट घट गया है। आज दारु बंद कर दिए हैं, कल मेहरारू बंद कर देंगे। थोड़ी सी ढील देनी चाहिए। सीएम नीतीश को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री जी कोर्ट से ऊपर हैं क्या? सब लोग कह रहे हैं, सुप्रीम कोर्ट भी कह रहा है कि ढील दो।’

अपनी हरकतों की वजह से पूर्व जेडीयू नेता अक्सर चर्चा में रहते हैं। इससे पहले श्याम बहादुर सिंह का डांसर संग नाचने का एक वीडियो वायरल हुआ था।

Join Telegram

Join Whatsapp