Amit-Shah

देश के होम मिनिस्टर और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज, शनिवार को बिहार आने वाले हैं। वह भोजपुर के जगदीशपुर के दुलौर मैदान में आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर होने वाले वीरकुंवर सिंह के विजयोत्सव समारोह में शामिल होने वाले हैं। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार, 22 अप्रैल को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अमित शाह सुबह पटना एयरपोर्ट पहुँचने के बाद वहां से वह हेलीकॉप्टर से जगदीशपुर जायेंगे।

भोजपुर के जगदीशपुर में विजयोत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के बाद अमित शाह नारायण मेडिकल कालेज सासाराम कन्वोकेशन में शामिल होंगे। यहां से वह गया एयरपोर्ट जायेंगे, और फिर वहीं से दिल्ली को रवाना हो जाएंगे। डॉ. जायसवाल ने बताया कि साल 1857 की लड़ाई के महानायक बाबू वीरकुंवर सिंह 23 अप्रैल को ही जगदीशपुर किले में लौटे थे।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह कुंवर सिंह के किले पर पुष्पांजलि देंगे। उनकी मौजूदगी में जगदीशपुर में 75 हजार से अधिक लोग एक साथ भारतीय तिरंगा लहरायेंगे, जोकि दुनियाभर में एक कीर्तिमान स्थापित होगा।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *