बीपीएससी परीक्षा विरोध: अभ्यर्थियों के मुताबिक 13 दिसंबर को बापू परीक्षा केंद्र पर आयोजित परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली और अनियमितता हुई है
70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा के विरोध में सोमवार को पटना में हजारों छात्र सड़कों पर जुट गये. अभ्यर्थी दोबारा परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं. इस मांग का समर्थन करते हुए जाने-माने शिक्षक खान सर भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं.
अभ्यर्थियों के मुताबिक 13 दिसंबर को बापू परीक्षा केंद्र पर हुई परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली और अनियमितता हुई है. उन्होंने मामले की जांच कराने और परीक्षा रद्द करने की मांग की है.
