bhupendra yadav

केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव (Bhupender Yadav) ने घरेलू कामगारों पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण के फील्डवर्क को हरी झंडी दिखाई। यह देश के 37 राज्यों के 742 जिलों को कवर करेगा। यादव ने श्रम ब्यूरो, चंडीगढ़ द्वारा संचालित घरेलू कामगारों पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण के लिए एक प्रश्नावली के साथ एक निर्देश पुस्तिका भी जारी की।

भूपेंद्र यादव ने सर्वे के फील्डवर्क के शुभारंभ को संबोधित करते हुए कहा, “यह सर्वेक्षण देश भर के साढ़े पांच लाख परिवारों के डेटाबेस को कवर करेगा और सभी प्रकार की घरेलू सेवाओं जैसे कुक, ड्राइवर, हाउसकीपिंग, ट्यूटर, चौकीदार आदि को कवर करेगा। यह साक्ष्य-आधारित अध्ययन श्रमिकों के इस वर्ग के लिए नीति-निर्माण में सरकार की मदद करेगा।”

यह सर्वेक्षण लिव-इन/लिव-आउट घरेलू कामगारों के घरेलू अनुमान और विभिन्न प्रकार के घरों में काम करने वाले घरेलू कामगारों की औसत संख्या भी उपलब्ध कराएगा। इसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर डोमेस्टिक वर्कर्स की संख्या/अनुपात का अनुमान लगाना, लिव-इन/लाइव-आउट डोमेस्टिक वर्कर्स के घरेलू अनुमान लगाना, विभिन्न प्रकार के परिवारों द्वारा नियोजित डोमेस्टिक वर्कर्स की औसत संख्या बताना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *