aditya

शादियों का सीजन हो और बॉलीवुड में किसी की शादी न हो ऐसा भी भला हो सकता है, नहीं। आज कल पूरी बॉलीवुड हसीनाएं अनुष्का रंजन (Anushka Ranjan) और आदित्य सील (Aditya Seal) के शादी के हर फंक्शन में रंग जमाने में लगी हुई हैं। इन दोनों के संगीत के फंक्शन में बॉलीवुड के कई सेलेब्स आये। आलिया भट्ट, आथिया शेट्टी, भूमि पेडनेकर, वाणी कपूर, अभिमन्यु दसानी और वरुण शर्मा जैसे कई बड़े स्टार्स नज़र आये।

आपको बता दें कि आलिया, वाणी और क्रिस्टल डिसूजा, अनुष्का रंजन के सबसे अच्छे दोस्त हैं और ये सब टीम ब्राइड की तरफ से हैं। Anushka Ranjan और Aditya Seal के संगीत सेरेमनी में कई स्टार्स ने रंग जमाया लेकिन अगर किसी ने दिल जीता तो वो है आलिया भट्ट और उनकी फ्रेंड्स का डांस। रानी मुखर्जी के गाने “छलका छलका रे कलशे का पानी” पर आलिया भट्ट और उनकी फ्रेंड्स ने ऐसा डांस परफॉरमेंस दिया जिसने सभी का दिल जीत लिया। इस डांस का वीडियो फैंस को इतना पसंद आ रहा है कि ये काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

संगीत सेरेमनी के लिए अनुष्का रेड कलर के साड़ी में दिखीं, वहीं आदित्य ब्लैक मैटेलिक इंडो वेस्टर्न सूट में नज़र आये। ये दोनों आज, 21 नवंबर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। संगीत के फंक्शन में आलिया लेमन येलो लहंगे में थीं। क्रिस्टल ने स्काई ब्लू लहंगा के साथ शूज पहना था। आलिया भट्ट केर साथ वाणी कपूर ने भी डांस किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *