ins visakhapatnam

भारतीय नौसेना के जंगी बेड़े में एक बड़ा इजाफा होने जा रहा है। दरअसल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने मुंबई में नौसेना को पहला स्‍वदेशी गाइडेड मिसाइल डिस्‍ट्रॉयर पोत ‘Project 15B’ आईएनएस विशाखापट्टनम (INS Visakhapatnam) सौंपा है। इससे चीन (China) और पाकिस्‍तान (Pakistan) को कड़ा मुकाबला दिया जा सकेगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आईएनएस विशाखापट्टनम को सेना को सौंपते हुए रविवार को कहा, “आज हमारे पास बेहतर अवसर है कि हम देश को स्‍वदेशी निर्माण के लिए आगे बढ़ाएं। रक्षा क्षेत्र के लिए सरकार की ओर से विभिन्‍न प्रोत्‍साहन दिए जा रहे हैं। हमारे लिए यह महत्‍वपूर्ण है कि सफलता की यह रफ्तार बनाए रखें। सरकार की ओर से हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी।”

163 मीटर की कुल लंबाई और 7400 टन से अधिक के विस्थापन के साथ, INS विशाखापत्तनम का निर्माण स्वदेशी स्टील का उपयोग करके किया गया है और यह भारत में निर्मित सबसे बड़े विध्वंसक में से एक है। इसे चार अलग-अलग गैस टर्बाइन इंजन से ताकत मिलती है। ये स्वेदशी हथियारों से लैस है। इसकी अधिकतम रफ्तार 55.56 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *