डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस के तहत कुल 11 पदों पर नियुक्तियां होनी है। यह भर्तियां फिजिक्स, केमिस्ट्री, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल सहित अन्य विषयों के लिए निकाली गई है। यह पद रक्षा प्रयोगशाला, जोधपुर (राजस्थान), डीआरडीओ प्रोजेक्ट के लिए निकाली गई हैं। जो भी उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह डीआरडीओ के आधिकारिक वेबसाइट @drdo.gov.in पर जाकर डिटेल्स चेक कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथि
6 दिसंबर
योग्यता
फिजिक्स विषय के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से M.Sc से PG की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों को CSIR-UGC से नेट और GATE परीक्षा क्वालिफाई होना चाहिए।
केमिस्ट्री विषय में M.Sc केमिस्ट्री में फर्स्ट डिवीजन होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार नेट क्वालिफाई होना चाहिए।
केमिकल इंजीनियरिंग में बीई, बीटेक होना चाहिए।
इंड्रस्टियल केमिस्ट्री, सहित अन्य विषयों में नेट या गेट क्वालिफाईड होना चाहिए।
मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.ई./बी.टेक में प्रथम श्रेणी होना चाहिए।
उम्मीदवारों को नेट/गेट क्वालिफाईड होना चाहिए।
सिलेक्शन प्रक्रिया
वॉक-इन-इंटरव्यू
इंटरव्यू के लिए योग्य उम्मीदवार शैक्षणिक दस्तावेजों को अपने साथ लेकर जाएं। क्योंकि अगर कोई भी दस्तावेज छूट जाता है या गड़बड़ पकड़ा जाता है तो फिरआपको रिजेक्ट कर दिया जाएगा। वहीं इस भर्ती प्रक्रिया से जुूड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आवेदकों को डीआरडीओ की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।
विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
