फिल्म निर्माता करन जौहर (Karan Johar) अपने प्रोजेक्ट्स की घोषणाओं और अपडेट के साथ सोशल मीडिया पर तूफान लाने की कला के लिए जाने जाते हैं। आज उनकी फिल्म जग जुग जीयो (Jug Jugg Jeeyo) की रिलीज डेट की घोषणा हो गयी है। ये फिल्म 24 जून 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म कथित तौर पर दो अलग-अलग पीढ़ियों के दो जोड़ों की कहानी बताएगी।
कियारा अडवाणी (Kiara Advani) ने इस फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीटर पर कुछ फोटोज और एक शार्ट वीडियो शेयर किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “हम एक साथ प्यार करते हैं, हम एक साथ मनाते हैं – और यह एक ऐसा परिवार है जो साथ रहता है। 24 जून, 2022 को सिनेमाघरों में आने का जश्न हमारे साथ मनाएं।” इन फोटोज में कियारा और वरुण धवन (Varun Dhawan) शादी के जोड़े में बड़े ही प्यारे लग रहे हैं।
इस फिल्म को पहले ही COVID-19 महामारी के कारण कई बार टाला जा चूका है। जुग जुग जीयो से दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर (Neetu Kapoor) हिंदी सिनेमा में वापसी कर रहीं हैं। इस फिल्म में अनिल कपूर (Anil Kapoor) और प्राजक्ता कोली (Prajakta Koli) भी मुख्य भूमिका में हैं।
