narendra modi

तीन कृषि कानून वापस लेने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने किसानों को एक और सौगात दी है। दरअसल, उन्होंने महोबा में “अर्जुन सहायक परियोजना” का उद्घाटन किया। इस परियोजना का उद्देश्य पानी की कमी को दूर करना और क्षेत्र के सभी लोगों के लिए पोर्टेबल पीने का उपलब्ध कराना है। इस परियोजना से किसानों को 59485 हेक्टेयर जमीन की सिंचाई सुविधा का फायदा मिलेगा।

इस योजनाओं की शुरुआत करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “महोबा इस बात का गवाह है कि हमने पिछले सात वर्षों में दिल्ली के बंद कमरे से देश के कोने-कोने में सरकार को कैसे लाया है। महोबा की ऐतिहासिक धरती पर आकर एक अलग ही अनुभूति होती है। इस समय हम देश की आजादी और राष्ट्र निर्माण में जनजातिय साथियों के योगदान को समर्पित जनजातीय गौरव सप्ताह भी मना रहे हैं।”

अर्जुन सहायक परियोजना के साथ आज जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया उनमें रतौली वियर परियोजना, भौनी बांध परियोजना और मझगांव-मिर्च स्प्रिंकलर परियोजना शामिल हैं। इन सभी सरकारी योजनाओं की संचयी लागत ₹3,250 करोड़ से अधिक है और एक बार पूरी तरह से संचालित होने के बाद, परियोजनाओं से महोबा, हमीरपुर, बांदा और ललितपुर जिलों में लगभग 65,000 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई करने में मदद मिलेगी, जिससे उत्तर प्रदेश के लाखों किसानों को लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *