अपने जालों का इस्तेमाल करके अपने दुश्मनों का खात्मा करने के लिए स्पिडरमैन फिर से तैयार है। दरअसल, Spider-Man: No Way Home फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। यह स्पाइडर मैन सीरीज की तीसरी फिल्म है, जिसमें टॉम हॉलैंड (Tom Holland) ने पीटर पार्कर यानी की स्पाइडर-मैन के रूप में अपनी भूमिका को फिर से निभाया है।
यह ट्रेलर ठीक वहीं से शुरू होता है जहां से ‘स्पाइडर-मैन: फार फ्रॉम होम’ समाप्त हुआ था, जिसमें मिस्टीरियो ने पीटर पार्कर को पूरी दुनिया के लिए स्पाइडी मास्क के पीछे के आदमी के रूप में दिखाया। इस फिल्म में पिछले स्पाइडर मैन फ्रेंचाइजी के सारे खतरनाक विलेन नज़र आ रहे हैं, जिसमें डॉक ओक, इलेक्ट्रो, सैंडमैन और ग्रीन गोब्लिन जैसे विलेन्स शामिल हैं।
पीटर अपनी मदद करने के लिए डॉक्टर स्ट्रेंज (Benedict Cumberbatch) से संपर्क करता है और एक ऐसा जादू करता है जिससे पूरी दुनिया उसकी सुपर हीरो वाली पहचान भूल जाये। भारत में यह फिल्म 4 भाषाओं इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज की जा रही है। यह फिल्म 17 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
