Muriki Pulakita Hasvi

13 साल की उम्र में हैदराबाद की एक लड़की ने ऐसा कमाल कर दिखाया है की लोग उनकी तारीफ करते और कायल होते नहीं थक रहे हैं। दरअसल, तेलंगाना के हैदराबाद की मुरिकी पुलक्तिा हसवी (Muriki Pulakita Hasvi) ने अफ्रीका के सबसे ऊंचे पहाड़ माउंट किलिमंजारो पर चढ़ाई की, जिसका सर्टिफिकेट भी उन्हें मिल गया है। यह पहाड़ 19,341 फीट ऊँचा है। वह अब दुनिया भर के बाकी सात शिखरों पर भी चढ़ना चाहती हैं।

मुरीकी ने अपनी खुशी व्यक्त की और किलिमंजारो पर्वत पर चढ़ने के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा, “यह एक साहसिक अनुभव था, माउंट किलिमंजारो एक ऐसा पहाड़ है जहां आप सभी मौसम की स्थिति का अनुभव करते हैं। पहाड़ पर चढ़ने के लिए मानसिक रूप से मजबूत होना बहुत जरूरी है, इसलिए मैं खुद को मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए योग और ध्यान जैसी सभी एक्टिविटीज करती थी।

यह बेस कैंप था, जिसने हसवी को दुनिया के सभी सात शिखरों के लिए अपनी यात्रा शुरू करने के लिए प्रेरित किया, और उसने उसी समय किलिमंजारो पर्वत के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी। हसवी को एक फिल्म के माध्यम से पर्वतारोहण के बारे में पता चला और बाद में इस साहसिक शौक में अपना भविष्य बनाने का उन्होंने इरादा कर लिया। उनका लक्ष्य 2024 तक सभी सात शिखरों को फ़तेह करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *