icc

अमेरिका (USA), क्रिकेट इतिहास में अपने पहले ICC टूर्नामेंट की सह-मेजबानी करने के लिए तैयार है क्योंकि ICC ने टी20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड कप के मेजबानों का ऐलान कर दिया है। ये टूर्नामेंट 2024 से 2031 के बीच आयोजित होंगे, जिसके तहत भारत में तीन बड़े टूर्नामेंट होंगे।

पहले 2024 टी20 विश्व कप की मेजबानी संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी। यह क्रिकेट की दुनिया में अमेरिका की पहली बड़ी भागीदारी होगी। इसके तुरंत बाद, पाकिस्तान, ICC टूर्नामेंटों का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार होगा क्योंकि 2025 में होने वाले ICC चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को दिया गया है। भारत 2026 में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन श्रीलंका के साथ मिलकर करेगा।

2027 में, नामीबिया जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के साथ पहली बार विश्व कप की मेजबानी करेगा। अक्टूबर 2028 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। वहीं 2029 में अकेले दम पर चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा। 2030 में, इंग्लैंड आयरलैंड और स्कॉटलैंड के साथ टी20 विश्व कप की मेजबानी की जिम्मेदारी साझा करेगा। वहीं 2031 में भारत और बांग्लादेश मिलकर वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा।

ICC द्वारा टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल

2024 टी20 वर्ल्ड कप- वेस्टइंडीज और अमेरिका
2025 चैंपियंस ट्रॉफी- पाकिस्तान
2026 टी20 वर्ल्ड कप- भारत और श्रीलंका
2027 वर्ल्ड कप- दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया
2028 टी20 वर्ल्ड कप- ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड
2029 चैंपियंस ट्रॉफी- भारत
2030 टी20 वर्ल्ड कप- इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड
2031 वर्ल्ड कप- भारत और बांग्लादेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *