kamlapati station

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का हबीबगंज रेलवे स्टेशन अब एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस होकर तैयार हो गया है। इसके साथ ही अब ये स्टेशन रानी कमलापति (Rani Kamalapati) रेलवे स्टेशन के नए नाम से जाना जायेगा। हाल ही में बनकर तैयार इस रेलवे स्टेशन का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने उद्घाटन किया। ये देश का पहला वर्ल्ड क्लास (World Class Station) रेलवे स्टेशन है।

इस स्टेशन का मूल कॉन्सेप्ट जर्मनी के हैडलबर्ग रेलवे स्‍टेशन (Heidelberg Railway Station) से लिया गया है। यात्रियों को इस स्टेशन पर टिकट के साथ-साथ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, थियेटर, फूड जोन, अस्पताल, ऑफिस और होटल की फैसिलिटीज भी मिलेगी। हवाई अड्डे जैसी आधुनिक सुविधाओं के साथ, तीन वर्षों में 450 करोड़ रुपये की लागत से इस स्टेशन का पुनर्विकास किया गया है।

इस पुनर्विकसित स्टेशन का नामकरण गोंड समुदाय की रानी कमलापति द्वारा की गई स्मृति और बलिदान का सम्मान करने के लिए है। रानी कमलापति 18वीं शताब्दी की गोंड रानी थीं। वह निजाम शाह की सात पत्नियों में से एक थीं। निजाम शाह ने भोपाल में उनके नाम पर प्रसिद्ध सात मंजिला कमलापति पैलेस (Kamlapati Palace) बनवाया। कमलापति को अपने पति की हत्या के बाद अपने शासनकाल के दौरान हमलावरों का सामना करने में बड़ी बहादुरी दिखाने के लिए जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *