15 नवंबर यानी आज, राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekhaa) चंडीगढ़ में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ये दोनों आज चंडीगढ़ के Oberoi Sukhvilas Hotel में सात फेरे लेंगे। पिछले दिनों इन दोनों के इंगेजमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था। जिसमें ये दोनों खूबसूरत वाइट ड्रेस में नज़र आ रहे थे। दोनों ने एक दूसरे को घुटने पर बैठ कर इंगेजमेंट रिंग पहनाई थी। जिसके बाद अब इनदोनो के वेडिंग कार्ड का एक फोटो खूब वायरल हो रहा है।
Rajkummar Rao और Patralekhaa की शादी से पहले इनके Wedding Invitation Card सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। इस कार्ड में राजकुमार और पत्रलेखा की वेडिंग डेट, वेन्यू और माता पिता के नाम जैसे डिटेल्स दी हुई है। Invitation Card लीक होने से अब राज राजकुमार और पत्रलेखा की शादी की तारीख कंफर्म हो गई है। चंडीगढ़ के शानदार 7 Star Hotel में ये दोनों एक दूसरे के हो जायेंगे।

Rajkummar Rao और Patralekhaa ने पिछले शनिवार यानी 13 नवंबर को इंगेजमेंट की थी। जिसमें इंगेजमेंट का थीम All White रखा गया था। इंगेजमेंट के दूसरे दिन यानी रविवार 14 नवम्बर को दोनों की मेंहदी और संगीत का फंक्शन रखा गया था। इस Destination Wedding में इन दोनों ने अपने स्पेशल गेस्ट्स को ही इनविटेशन भेजा है। इसीलिए शादी की तैयारी काफी गुपचुप तरीके से की जा रही है।
