मनरेगा से निबंधित बिहार के 1.89 करोड़ मजदूर परिवारों का बीमा करवाया जाएगा। इन मनरेगा मजदूरों में महिलाओं की संख्या 46 लाख 66 हजार है। इन मजदूरों का जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा कराया जायेगा। ग्रामीण विकास विभाग ने कोरोना काल में इन मनरेगा मजदूरों के समक्ष स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधी दिक्कतों को देखते हुए अपनी कार्ययोजना तैयार कर ली है।
राज्य सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने केंद्र सरकार के निर्देश पर मनरेगा आयुक्त सीपी खंडूजा (Commissioner CP Khanduja) ने सभी जिलों के DM सह जिला कार्यक्रम समन्वयक और DDC सह अपर जिला कार्यक्रम समन्वयक को पत्र भेजा है। आपको बता दें कि राज्य के बैंकों से व्यवस्था स्थापित कर राज्य के हर जिले में Registered मजदूरों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए उनका बीमा सुनिश्चित करवाने का आदेश जारी किया गया है। इस काम के लिए जिले के प्रखंडों के अधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी जाऐगी।
सरकार की इस योजना को सफल बनाने के लिए गावों में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बता दें कि भोजपुर जिले में 4.51 लाख मजदूर मनरेगा से Registered हैं। जो मनरेगा मजदूर, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना करवाने में सक्षम नहीं हैं, उन मजदूरों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से Cover कराया जाएगा। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एक दुर्घटना बीमा योजना है। इस बीमा में महज 12 रुपए / सालाना प्रीमियम अदा कर के 2 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा करवाया जाएगा। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 18 साल से 70 साल तक के सभी मनरेगा मजदूरों को इस बीमा योजना से कवर किया जाएगा।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 18 साल से 50 साल तक के सभी मनरेगा मजदूर, जिनका बैंक खाता है, उन्हें लाभान्वित (Beneficiary) किया जाएगा। इस योजना के तहत मनरेगा मजदूरों का महज 330 रुपए / सालाना प्रीमियम अदा कर 2 लाख रुपये तक का जीवन सुरक्षा बीमा दिया जाएगा।
