ओडिशा लोक सेवा आयोग (Odisha Public Service Commission) ने स्कूल और जन शिक्षा विभाग के तहत पीजीटी शिक्षक पदों पर भर्तियों (PGT Teacher Recruitment 2021) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को पढ़कर ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पदों की संख्या
335 पद
पदों का विवरण
पोस्टग्रेजुएट टीचर
आयु सीमा
21 से 32 वर्ष की होनी चाहिए। एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू होने की तिथि – 8 नवंबर 2021
आवेदन की अंतिम तिथि – 7 दिसंबर 2021
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए और संबंधित विषयों में NCERT द्वारा मान्यता प्राप्त रीजनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन से दो साल का पोस्ट ग्रेजुएट मास्टर कोर्स या इंटीग्रेटेड छह साल का पोस्ट ग्रेजुएट मास्टर होना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास B.Ed की भी डिग्री होनी चाहिए, या फिर National Council for Teacher Education, नई दिल्ली द्वारा बीएड के समकक्ष मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। अधिक शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।
चयन प्रक्रया
उम्मीदवारों का चयन पर्सनालिटी टेस्ट और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर इंटरव्य के जरिए किया जाएगा। कुल 100 मार्क्स की मार्किंग होगी। 100 अंकों में से, कैरियर मूल्यांकन 70 अंकों का होगा और पर्सनल इंटरव्यू 30 अंकों का होगा।
