Subyasachi_Official

जिसके लहंगे और जेवेल्लरी को पहन Priyanka और Anushka Miss से Mrs. बनी उसी सब्यसाची Sabyasachi Mukherjee के एक विज्ञापन ने पुरे Social Media को हिला कर रख दिया है। Sabyasachi Mukherjee ने अपने द्वारा डिज़ाइन की गयी ‘मंगलसूत्र’ का एक विज्ञापन अपने social media पर पोस्ट किया था। जिसके बाद लोगों ने Sabyasachi को ट्रोल करना शुरू कर दिया। Sabyasachi बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर हैं। लेकिन इनके मंगलसूत्र पर बनाया गया अपना विज्ञापन इतना विवादित हो गया की MP के Home Minister ने उन्हें इससे हटाने के लिए अल्टीमेटम दे डाला।

पूरा विवाद बताये तो 4 दिन पहले Sabyasachi ने पहले एक ज्वेलरी कलेक्शन लॉन्च किया। और उस कलेक्शन का नाम ‘द रॉयल बंगाल टाइगर आइकन’ दिया। इस कलेक्शन के मंगलसूत्र वाले विज्ञापन पर लोगों ने हंगामा शुरू किया। इस मंगलसूत्र को कंपनी ने ‘द रॉयल बंगाल मंगलसूत्र 1.2’ नाम दिया था। विवादित विज्ञापन में एक महिला और पुरुष को साथ में अधनग्न अवस्था में मंगलसूत्र पहने दिखाया गया था।इस विज्ञापन के सोशल मीडिया पर रिलीज़ होते ही लोगों ने सब्यसाची को ट्रोल करना शुरू कर दिया था।

इस विज्ञापन वाले विवाद की लपटें मध्यप्रदेश के गृहमंत्री तक पहुंची जिसके बाद विज्ञापन को लेकर मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने Sabyasachi को चेतावनी देते हुए कहा था कि विज्ञापन अगले 24 घंटे में नहीं हटाया तो उनपर FIR दर्ज की जाएगी। नरोत्तम मिश्रा के साथ हिंदूवादी संगठनों ने भी इसे लेकर कड़ा रूख अपनाया था। इस अल्टीमेटम के बाद Sabyasachi ने अपने Instagram Account पर जानकारी देते हुए बताया कि इसे हटाया जा रहा है। और फिर उस विवादी विज्ञापन को हटा लिया गया।

आपको बता दें कि नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि डिजाइनर मुखर्जी का मंगलसूत्र वाला विज्ञापन बेहद आपत्तिजनक है। गहनों की बात करें तो मंगलसूत्र का धार्मिक दृष्टि से सबसे ज्यादा महत्व होता है। हम मानते हैं कि मंगलसूत्र का पीला हिस्सा मां पार्वती हैं और काले हिस्से में भगवान शिव होते हैं। शिवजी की कृपा से महिला और उसके पति की रक्षा होती है। मां पार्वती की कृपा से वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहता है। ऐसे में इस तरह के विज्ञापन धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले हैं। साथ ही गृहमंत्री ने यह भी कहा कि हिम्मत है, तो दूसरे धर्म पर इस तरह के विज्ञापन बनाकर दिखाएं। आपको बता दें कि अब विज्ञापन को हटा दिया गया है। और डिज़ाइनर सब्यसाची ने इसके लिए लोगों से माफ़ी भी मांगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *