puneeth

कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) का निधन हो गया है। उनकी मौत Gym में Workout के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी। 46 साल के पुनीत को हार्ट अटैक के तुरंत बाद बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल ले जाया गया था। Puneeth को अस्पताल ले जाने के बाद चरण ही ICU में भर्ती किया गया था। एक्टर के निधन की जानकारी मिलते ही उनके फैंस की भीड़ बेंगलुरु के अस्पताल के बाहर जुट गई है। फैंस अपने स्टार की अंतिम झलक पाने का इंतजार कर रहे हैं।

पुनीत के पिता राजकुमार साउथ इंडियन इंडस्ट्री के आइकॉन हुआ करते थे। वे कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के पहले एक्टर थे, जिन्हें दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। पुनीत ने एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चूका था। Puneeth के हार्ट अटैक की खबर सुन कर कर्नाटक के CM बसवराज बोम्मई भी अस्पताल पहुंचे थे।उनके निधन से पूरे कर्नाटक में शोक की लहर चल पड़ी है। राज्य में सभी थिएटर बंद कर दिए गए हैं। फैंस को काबू में करने के लिए कई इलाकों में धारा 144 लगा दी गयी है।

उनके निधन की जानकारी क्रिकेटर Venkatesh Prasad ने ट्विटर पर ट्वीट करके दी है। उनके निधन के बाद राज्य में छुट्टी की घोषणा भी की गई है। फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘पुनीत राजकुमार की आकस्मिक मृत्यु एक ट्रैजडी है। यह भी एक डरावना और भयानक आंख खोलने वाला सच है कि हम में से कोई भी कभी भी मर सकता है। इसलिए जीवन को फास्ट फॉरवर्ड मोड पर जीना सबसे अच्छा है।’ इसके अलावा पूरी इंडस्ट्री पुनीत राजकुमार को अपने अपने वाक्य में श्रद्धांजलि दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *